यामाहा ने मनाया अग्निशमन सेवा सप्ताह

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडिया यामाहा मोटर ने अपने कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और चेन्नई संयंत्रों में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के दौरान अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया।

इस साल के लिए अग्नि सुरक्षा सप्ताह का थीम था -‘आग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाएं- देश के विकास को बढ़ावा दें।’

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस प्रयोजन के लिए इंडिया यामाहा मोटर ने अपने संयंत्र एवं कार्यालयों में कई गतिविधियां आयोजित की। महत्वपूर्ण स्थानों पर अग्नि सुरक्षा बैनर लगाए गए तथा अग्नि सुरक्षा पर काम करने वाले कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें अग्नि-शमन के मूल उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई।

आपात स्थिति के लिए उचित तैयारी करने के उद्देश्य के साथ फायर ड्रिल्स का संचालन किया गया। फायर ड्रिल के दौरान आग लगने जैसा नकली (मॉक) परिवेश बनाया गया तथा इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैयारी की जांच के लिए रिहर्सल किया गया।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल, 1944 को बंबई पोर्ट के विक्टोरिया डॉक में भड़की विनाशकारी आग और विस्फोट के बाद असंख्य जानें चली गईं थीं। इसी दुखद घटना की याद में हर साल इस अवधि के दौरान अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है, ताकि सभी उद्योगों में आग की रोकथाम पर जोर दिया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493