यामाहा मोटर की बिक्री 22 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड के दोपहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। कम्पनी ने अगस्त 2016 में कुल 74868 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी माह के दौरान कुल 61440 वाहन बिके थे।

कंपनी ने एक बयान जारी कर गुरुवार को कहा कि इसने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अगस्त 2016 में घरेलू बिक्री (नेपाल सहित) में 22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

यामाहा मोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेजीडेन्ट (सेल्स एंड मार्केटिंग) रॉय कुरियन ने कहा, “बिक्री के परिणामों में यह बड़ी कामयाबी उपभोक्ताओं की पसंद के अनुसार नए उत्पादों के विकास के लिए यामाहा के समर्पण को दर्शाती है।”

उन्होंने कहा कि यामाहा को इसके बेहतरीन स्कूटरों जैसे यामाहा फैसिनो, सिगनस एल्फा (डिस्क ब्रेक) और नए लॉन्च किए गए सिगनस रे-जैडआर के लिए बाजार से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493