श्रीनगर, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष मुहम्मद यासीन मलिक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
जेकेएलएफ सूत्रों ने कहा कि पुलिस का दल श्रीनगर के अबी गुजर इलाके में पहुंचा और मलिक व जेकेएलएफ के एक अन्य नेता बशीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों को श्रीनगर सेंट्रल जेल में रखा गया है।
मलिक की गिरफ्तारी मुस्लिम महीने मुहर्रम के 10वें दिन (एक अक्टूबर) निकाले जाने वाले मुख्य मुहर्रम जुलूस से दो दिन पहले की गई है।
dharmpath.com dharmpath