यासीन मलिक ने अनुच्छेद 35ए के समर्थन में रैली निकाली

श्रीनगर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक ने शुक्रवार को यहां अनुच्छेद 35ए के समर्थन में एक रैली निकाली।

जुमे की नमाज के तुरंत बाद मलिक ने श्रीनगर के मैसुमा इलाके में अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

अनुच्छेद 35ए जम्मू एवं कश्मीर की विधानसभा को राज्य के मूल निवासियों और उनके विशेषाधिकारों को निर्धारित करने का अधिकार देता है। सर्वोच्च अदालत में इसे चुनौती दी गई है।

सर्वोच्च अदालत इस याचिका पर 27 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में सुनवाई करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493