याहू मैसेंजर पर अब हिंदी में कीजिए चैट

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। याहू मैसेंजर ने हिंदी और पांच अन्य गैर-अंग्रेजी भाषा में चैट की सुविधा शुरू की है। प्रौद्योगिकी कंपनी याहू ने मंगलवार को यह घोषणा की।

कैलीफोर्निया की कंपनी ने अपने बयान में कहा, “लगातार हो रही मांग को देखते हुए हमने मैसेंजर में नए फीचर जोड़े हैं, जो तुरंत उपयोगकर्ता के मोबाइल कांटैक्ट से जुड़ सकता है और जिससे उपयोगकर्ता अधिक तेजी से अपने दोस्तों से जुड़ सकते हैं और उनके साथ चैट कर सकते हैं। उपयोगकर्ताओं को सिर्फ मैसेंजर एप में कांटैक्ट एक्सेस को अनुमति देनी होगी।”

याहू मैसेंजर अब हिंदी (सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस पर), चीनी, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियन और स्पेनिश को भी सपोर्ट करेगा।

नए फीचर से उपयोगकर्ता किसी भी फोटो या संदेश को ‘सेंड’ या ‘अनसेंड’ कर सकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493