यिंगलक शिनवात्रा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

बैंकाक, 19 फरवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड के अटार्नी जनरल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनवात्रा के खिलाफ विवादित चावल सब्सिडी योजना के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यिगलक के दोषी पाए जाने पर उन्हें 10 साल कारावास हो सकती है।

अभियोजन पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मामले से जुड़ा दस्तावेज पेश किया, जिसमें यिंगलक सरकार पर किसानों से बाजार भाव से अधिक दर पर चावल खरीदने का आरोप है। आरोप में कहा गया है कि इससे सरकार को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ था।

पिछले महीने ही यिंगलक के खिलाफ महाभियोग चलाया गया था, जिसमें पांच साल तक उनके राजनीतिक करियर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यिंगलक ने न्यायालय के फैसले के बाद पद त्याग कर दिया था और इसके कुछ समय बाद सेना ने मई 2014 में सैन्य तख्तापलट कर सत्ता पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493