एलएफडब्ल्यू 2015 का आगाज करेंगे सब्यसाची

मुंबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। सुविख्यात फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी अगले माह एक ऑफसाइट शो के साथ लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर-रिजॉर्ट 2015 का आगाज करेंगे।

सब्यसाची ने वर्ष 2002 में फैशन गाला से फैशन की दुनिया में कदम रखा। वह एलएफडब्ल्यू के सलाहकार बोर्ड के सम्मानित सदस्यों में से एक हैं। वह एलएफडब्ल्यू समर-रिजॉर्ट 2015 का आगाज करने को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “लक्मे फैशन वीक मेरे पहले मंच की बजाय डिजाइनर के लिहाज से मेरी यात्रा में एक विशेष स्थान रखता है। हमारी सफलता की कहानियां गूंजती हैं और समानांतर हैं। मुझे उस सीजन का आगाज करके व इस मील के पत्थर का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, जो भारत में एलएफडब्ल्यू के 15 साल पूरे होने का प्रतीक है।”

पांच दिवसीय एलएफडब्ल्यू समर-रिजॉर्ट 2015 का आगाज यहां 18 मार्च से पैलेडियम होटल में होगा। सब्यसाची का शो 17 मार्च को एक ऑफसाइट लोकेशन पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493