दक्षिण अफ्रीका आत्मविश्वास से भरपूर : ड्यूमिनी

मेलबर्न, 19 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने गुरुवार को कहा कि जिम्बाब्वे पर मिली 62 रनों की जीत के बाद उनकी टीम आत्मविश्वास से भरपूर है और रविवार को भारत के साथ होने वाले अहम मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।

ड्यूमिनी ने माना कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 84 रनों पर चार विकेट गिर जाने के बाद जब वह बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब दबाव में थे। इसके बाद हालांकि ड्यूमिनी (नाबाद 115) ने डेविड मिलर (1398 नाबाद) के साथ मिलकर अपनी टीम को चार विकेट पर 339 रनों तक पहुंचा दिया था।

ड्यूमिनी ने कहा, “मैंने उस पारी का पूरी तरह लुत्फ लिया था। हम दोबारा खुद को उस स्थिति में नहीं देखना चाहेंगे। खासतौर पर नॉकआउट स्तर पर तो बिल्कुल भी नहीं। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। पहले तो मै घबराया था लेकिन बाद में दबाव के बावजूद अच्छा खेलकर काफी सकारात्मक महसूस कर रहा था।”

भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीमें अपना-अपना पहला पूल मैच जीत चुकी हैं। भारत ने रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराया था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को पराजित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493