कम्पाला, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व विश्व चैम्पियन और युगांडा के एथलीट स्टीफन किप्रोटिक ने न्यूयार्क मैराथन से अपना नाम वापस ले लिया है।
क्रिप्रोटिक ने कहा कि पांच नवंबर को होने वाली मैराथन में प्रतिस्पर्धा के लिए वह मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 2012 लंदन ओलम्पिक के चैम्पियन की मां का पिछले माह निधन हो गया था। इसके अलावा, रविवार को उनके करीबी प्रबंधक का भी निधन हो गया। इस कारण वह मानसिक रूप से इस प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार नहीं हैं और उन्होंने अपना नाम न्यूयार्क मैराथन से वापस ले लिया है।
किप्रोटिक ने अप्रैल में आयोजित हैंबर्ग मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा, “जब आप अपने करीबी दो लोगों को इस प्रकार खो देते हैं, तो आपके लिए ऐसे मैराथन में हिस्सा लेना मुश्किल हो जाता है।”
किप्रोटिक ने कहा कि वह टोक्यो मैराथन में हिस्सा लेने की कोशिश करेंगे, जिसका आयोजन अगले साल होगा। इसके अलावा, वह राष्ट्रमंडल खेलों में भी हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath