युगांडा ने दक्षिणी सूडान को सीएचएएन क्वालीफायर-2018 में 5-1 से हराया

कम्पाला (युगांडा), 23 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी सूडान को 1-5 से मात देकर युगांडा क्रानेस ने 2018 अफ्रीका नेशन्स चैम्पियनशिप (सीएचएएन) क्वालीफायर के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पिछले सप्ताह जुबा में खेले गए पहले चरण का मैच गोलरहित होने के बाद मेजबान युगांडा ने शनिवार रात खेले गए दूसरे चरण के मैच में जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही युगांडा ने अगले दौर के क्वालीफाई कर लिया, जहां उसका सामना रवांदा के अमावुबी से होगा। अगस्त में दोनों का सामना दो चरणों में होगा और इन चरणों के जरिए ही फाइनल्स में जाने वाली टीम का फैसला होगा।

इस जीत के बाद युगांडा के कोच मिलुतिन श्रेदोजेविक ने कहा, “मैं खुश हूं कि लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया और गोल हासिल किए। अवसरों का फायदा उठाना हमेशा जरूरी होता है और अब हम रवांदा का सामना करने का इंतजार करेंगे।”

दक्षिणी सूडान के कोच फेलिक्स बिलाल कुमुयांगे ने कहा कि उनकी टीम ने अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन युगांडा टीम के आगे तेजी नहीं हासिल कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493