नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक विजय जौली ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और शहर की सबसे बड़ी अनाधिकृत कॉलोनी संगम विहार की खराब स्थिति का मामला उठाया।
जौली ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मिले। उन्होंने कॉलोनी में पीने के पानी की गंभीर स्थिति व सीवेज सिस्टम की कमी पर एक ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा कॉलोनी की स्थिति में सुधार के लिए एक मांग पत्र भी दिया।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कॉलोनी के निवासियों की शिकायतों के निवारण पर सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath