युगांडा में विद्रोहियों का सेना व शांति सैनिकों पर हमला

यूएन मिशन फॉर स्टेबिलाइजेशन ऑफ कांगो (एमओएनयूएससीओ) के अधिकारियों ने हमले के दौरान मृतकों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में सारी जानकारी देने का वादा किया। जबकि स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए हैं।

हमलावरों का बाद में कांगो की सेना तथा एमओएनयूएससीओ के शांति सैनिकों ने मुकाबला किया।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि हमलावर कांगो के सैन्य शिविर से ज्यादा से ज्यादा खाद्य सामग्री व हथियार ले जाना चाहते थे।

इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक एडीएफ के विद्रोही सेना के खिलाफ कई हमलों को अंजाम दे चुका है। देश के पूर्वी इलाके में मंगलवार को एमओएनयूएससीओ के एक हेलीकॉप्टर को विद्रोहियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493