मैनचेस्टर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के मुख्य कोच ओले गुनार स्लोस्कजाएर को टीम के खिलाड़ी पॉल पोग्बा से अधिक प्रभावित देखा जा रहा है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुनार का मानना है कि पोग्बा टीम के कप्तान बनने के काबिल हैं।
पिछले सात सितम्बर में एंटोनियो वालेंसिया के चोटिल होने के कारण तीन मैचों के लिए पोग्बा को युनाइटेड टीम के कप्तान का कार्यभार सौंपा गया था।
गुनार ने कहा, “मैं पोग्बा को पहले से ही जानता हूं। वह एक नेतृत्व वाले हैं। वह लोगों को प्रेरित करते हैं। वह सबकी चिंता करते हैं और सफल बनना चाहते हैं। वह कप्तान बनने के काबिल हैं।”
dharmpath.com dharmpath