बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में सायना

जकार्ता, 25 जनवरी (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल ने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वर्ल्ड नम्बर-9 सायना ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में थाईलैेंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को मात दी।

सायना ने 33 मिनटों तक चले इस मुकाबले में पोर्नपावी को सीधे गेमों में 21-7, 21-18 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया और अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई।

थाईलैंड की खिलाड़ी से सायना का सामना चौथी बार हो रहा है। वर्ल्ड नम्बर-22 पोर्नपावी के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है।

सायना का सामना सेमीफाइनल में शनिवार को चीन की चेन शियाओशिन और हे बिंगजियाओ के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493