हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के स्टार से सम्मानित होंगी पिंक

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका पिंक को पांच फरवरी को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के स्टार से सम्मानित किया जाएगा। ‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने यह घोषणा की।

लॉस एंजेलिस, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका पिंक को पांच फरवरी को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम के स्टार से सम्मानित किया जाएगा। ‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने यह घोषणा की।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, पिंक हॉलीवुड और हाईलैंड कॉम्प्लेक्स के सामने हॉलीवुड बुलेवार्ड में 2,656वें स्टार से सम्मानित होंगी।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम की प्रोड्यूसर एना मार्टिनेज ने कहा, “दुनिया की सबसे लोकप्रिय एंटरटेनर में से एक को सम्मानित करने को लेकर हम उत्साहित हैं।”

मार्टिनेज ने कहा, “वह एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं, जो आपको खुशी के साथ ही हैरान कर देने वाली स्थिति में डाल देती हैं। वह श्रोताओं को अपनी आवाज और शानदार परफॉर्मेस से मंत्रमुग्ध कर देती हैं। उनके दुनियाभर के प्रशंसक उनके स्पेशल वॉक ऑफ फेम वाले दिन हमें उन्हें सम्मानित करते देखेंगे।”

टीवी हस्ती एलेन डिजेनेरस समारोह में पिंक को सम्मानित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। उनके साथ अभिनेत्री केरी केनी-सिल्वर भी होंगी।

पिंक ने ‘कान्ट टेक मी होम’ से अपने करियर की शुरुआत की और उन्होंने ‘देयर यू गो’ और ‘मोस्ट गर्ल्स’ जैसे हिट गाने भी गाए हैं।

साल 2000 से पिंक तीन ग्रैमी, तीन बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड, सात एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड, दो पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड, दो एमटीवी यूरोप वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स, एक डेटाइम एमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं और 2013 में बिलबोर्ड वुमन ऑफ द ईयर के लिए नामित हो चुकी हैं। गायिका यूनिसेफ की एंबेसडर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493