युनाइटेड के साथ करियर का समापन करें रोनाल्डो : बेकहम

लंदन, 14 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैनचेस्टर युनाइटेड में अपने करियर का समापन करने का सुझाव दिया।

बेकहम ने कहा कि पुर्तगाल की टीम के स्टार रोनाल्डो अगर रियल मेड्रिड छोड़ने का फैसला लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें युनाइटेड में अपना करियर पूरा करना चाहिए।

अग्रणी समाचार पत्र-डेली एक्सप्रेस के अनुसार बेकहम ने कहा, “अगर उन्होंने रियल छोड़ने का फैसला लिया है, तो व्यक्तिगत रूप से मेरे अनुसार उन्हें युनाइटेड वापस आना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से मुझे युनाइटेड के बाद विश्व के सबसे बड़े क्लबों में से एक रियल के साथ खेलने का अवसर मिला था। वह एक सपना था, लेकिन मैने किसी भी खिलाड़ी को युनाइटेड वापस लौटने का सुझाव नहीं दिया।”

बेकहम साल 2003 में युनाइटेड से अलग होने के बाद रियल से जुड़े थे।

रोनाल्डो को चेल्सी और पेरिस सेंट जर्मेन से जुड़ने के लिए प्रस्ताव आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493