पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस के बाताक्लां थियेटर में शुक्रवार रात आतंकवादी हमला करने वाले तथा बंधक बनाने वालों में से एक हमलावर की पहचान फिंगर प्रिंट के आधार पर की गई है।
फ्रेंच टेलीविजन बीएफएमटीवी की शनिवार की एक रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शनिवार को जारी एक बयान में पेरिस में शुक्रवार रात हुए हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। द इंडिपेंडेंट ऑनलाइन की एक रपट से यह जानकारी मिली।
आतंकवादी समूह ने अरबी व फ्रेंच भाषा में जारी एक बयान में पेरिस को घृणित कार्यो व विकृति की राजधानी करार देते हुए कहा है कि हमलों को बंदूक व आत्माघाती जैकेट से लैस आठ ‘बंधुओं’ द्वारा अंजाम दिया गया।
dharmpath.com dharmpath