युरिको कोइके टोक्यो की पहली महिला गवर्नर होंगी

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की पूर्व रक्षामंत्री यूरिको कोइके टोक्यो की पहली महिला गवर्नर होंगी। यह जानकारी रविवार को एक्जिट पोल के नतीजों से सामने आई है।

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की पूर्व रक्षामंत्री यूरिको कोइके टोक्यो की पहली महिला गवर्नर होंगी। यह जानकारी रविवार को एक्जिट पोल के नतीजों से सामने आई है।

बीबीसी की रपट के अनुसार, जापानी मीडिया ने कहा है कि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगी, और उसके बाद उनकी प्रमुख चुनौतियां 2020 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी में टोक्यो के सामने आ रही आर्थिक समस्याओं से निपटना होगा।

खेलों से संबंधित स्कैंडल के कारण पिछले दो गवर्नरों को इस्तीफा देना पड़ा है।

कोइके (64) ने अपने समर्थकों से कहा, “मैं टोक्यो की राजनीति का एक अभूतपूर्व तरीके से नेतृत्व करूंगी, जैसा कि आपने कभी नहीं देखा होगा।”

कुल मिलाकर 21 दावेदार इस विशाल शहर और अन्य शहरों का नेतृत्व करने की जोर आजमाइश कर रहे हैं और कोइके के साथ ही राजनीतिज्ञ हिरोया मासुदा और पत्रकार शुनतारो तोरिगो लड़ाई में आगे हैं।

रविवार का चुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि पूर्व गवर्नर योइची मासुजो ने तीखी आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने छुट्टियों, अपने बच्चों के लिए कला व कॉमिक की किताबों के लिए सरकारी धन का उपयोग किया।

मासुजो ने घोटालामुक्त प्रशासन का वादा कर चुनाव जीता था, और उन्होंने कानून तोड़ने की बात से इंकार किया, लेकिन उन्होंने अपने खर्च में नैतिकता की कमी की बात स्वीकार की।

उनके पूर्ववर्ती नाओकी इनोसे ने भी 2013 में आर्थिक घोटाले के कारण इस्तीफा दे दिया था, इसके ठीक पहले टोक्यो को ओलंपिक की मेजबानी का अधिकार मिला था।

उसके बाद से 2020 के गर्मी के ओलंपिक को लेकर टोक्यो की तैयारी को घोटालों, अधिक खर्च, प्रशासनिक गड़बड़ी और निर्माण कार्यो में विलंब का सामना करना पड़ा है।

नए गवर्नर का पहला कर्तव्य 2016 के अंत में अगस्त में होने वाले रियो ओलंपिक में जाना और अगले मेजबान के रूप में ओलंपिक का झंडा स्वीकार करना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493