दलितों की अनदेखी कर रहे केजरीवाल : आठवले

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दलितों के हितों की सरासर अनदेखी कर रहे हैं।

आठवले ने कहा, “दिल्ली से बाहर जाकर दलितों के हितों की बात करना आसान काम है, लेकिन वास्तविकता के धरातल पर दलितों के हितों और अधिकारों की रक्षा करना दूसरी बात है। हमारी सरकार एक के बाद कई योजनाओं पर काम कर रही है।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग देश के हर प्रदेश में जा रहे हैं और काम कर रहे हैं। केजरीवाल गुजरात, पंजाब और दूसरे राज्यों में खुद को दलितों का हितैषी बता रहे हैं, लेकिन दिल्ली में जहां उनकी सरकार है और वे कार्य कर सकते हैं, कुछ नहीं कर रहे हैं।”

राज्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल दलितों की बेहतरी के लिए जो पैसा खर्च किया जाना चाहिए, उसको अपने प्रचार-प्रसार के लिए खर्च कर रहे हैं। विज्ञापन पर करोड़ों खर्च करने वाले मुख्यमंत्री को अपने नागरिकों की चिंता नहीं है।

आरपीआई के प्रवक्ता और अधिवक्ता मिथिलेश कुमार पांडेय ने कहा, “दिल्ली में दलितों को जरूरत पड़ने पर ऋण देने के लिए डीएफडीसी बंैक बनाया गया है। लेकिन हैरत की बात है कि अब तक केवल एक ही व्यक्ति को कर्ज दिया गया है। अधिकतर लोगों को पता भी नहीं है कि डीएफडीसी नामक बैंक है और वह लोगों को कर्ज भी मुहैया कराती है।”

पांडे ने कहा, “दिल्ली सरकार ने सालों पुराने नियम को जस का तस रखा है। दलितों को आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से केवल 10 हजार रुपये देने का प्रावधान आज भी है। जबकि केजरीवाल खुद और अपने विधायकों की सुविधाओं-वेतन को चार सौ गुना तक बढ़ा चुके हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493