युवक ने घायल कबूतर को अस्पताल पहुंचाया (फोटो सहित)

आजकल लोग जहां सड़क हादसों में घायल इंसानों को भी अस्पताल पहुंचना मुनासिब नहीं समझते, वहीं सुरियावा नगर के उद्योगपति विनय चौरसिया के बेटे रोहित ने घर में उड़ते वक्त पंखे से एक कबूतर को पंख कट जाने से तड़पता देख द्रवित हो गया।

रोहित घायल कबूतर को हाथ में उठाया और अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से दो किलोमीटर दूर पशु अस्पताल पहुंचा।

पशु चिकित्सक एवं प्रभारी डॉ. अशोक कुमार सिंह घायल कबूतर को देख जरूरी काम और दूसरे पशुओं को देखना छोड़ उसके इलाज में लग गए। उन्होंने तत्काल कबूतर के घाव को पहले दवाओं से धोया, इसके बाद ऑपरेशन किया और टांका लगाया। बाद में उसे इंजेक्शन भी दिया।

डॉ. सिंह ने बताया कि कबूतर को चोट ज्यादा लगी है। संक्रमण न फैले, इसके लिए उपाए किए गए हैं। कुछ दिन इसे निगरानी में रखा जाएगा, तो ठीक हो जाएगा।

गर्मियों में अधिकांश कबूतर और दूसरे पक्षी इस तरह की घटनाओं में मारे जाते हैं। लेकिन इस तरह की इंसानी पहल से इनकी जान बचाई जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493