युवाओं को नैतिक योगदान के लिए प्रेरित करेगा ‘क्रेया विश्वविद्यालय’

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। बदलते वक्त में गतिशील एवं विविधतापूर्ण दुनिया में उभरते युवाओं में उद्देश्य की भावना को बनाए रखने और समाज में नैतिक योगदान देने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए प्रमुख अकादमिशियन और कॉपोर्रेट लीडर्स क्रेया विश्वविद्यालय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्रों को रचनात्मकता, कार्य, कला एवं विज्ञान, सिद्धांत एवं व्यवहार, प्राच्य एवं पाश्चात्य दृष्टिकोण और अतीत के अध्ययन के साथ भविष्य के लिए तैयार करना है।

यह विश्वविद्यालय श्री सिटी में 200 एकड़ से अधिक जमीन पर विश्वस्तरीय, सुरक्षित एवं स्मार्ट आवासीय परिसर का निर्माण करेगी।

क्रेया गवर्निग काउंसिल के सलाहकार डॉ. रघुराम राजन ने कहा, “हम उन विचारवान भारतीयों की नई पीढ़ी तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुनिया के विकास में अपना योगदान देंगे। हम कुछ ऐसी चीज लाना चाहते हैं, जो आज भारत में मौजूद नहीं है, लेकिन भावी भारत के लिए बेहद जरूरी है।”

क्रेया विश्वविद्यालय की गवर्निग काउंसिल के अध्यक्ष एन. वागुल ने कहा, “समान सोच वाले इतने सारे प्रमुख शख्सियतों का एक साथ आना इस बात का पर्याप्त सबूत है कि यह नया परिवर्तन आज कितना जरूरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493