युवा महाकुंभ में 18 को आएंगे योगी आदित्यनाथ

रायपुर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध गोरखपुर मठ के महंत एवं भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ 18 फरवरी को शाम 7 बजे रायपुर आ रहे हैं। वे रात्रि 8 बजे राम मंदिर में आयोजित एक विशेष बैठक वे शामिल होंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और धर्म जागरण समन्वय विभाग सहित श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे।

वीआईपी रोड तेलीबांधा में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है। मंदिर परिसर में ही वनवासी बच्चों का आश्रम बूढादेव जन कल्याण समिति द्वारा संचालित किया जा रहा है। महंत योगी आदित्यनाथ यहां के वनवासी बच्चों से भी मुलाकात करेंगे।

गोरखपुर और नेपाल की सीमा में माओवादियों के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ने वाले सांसद योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों से चर्चा करेंगे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर का निर्माण पूरा होने में करीब एक साल और लगेगा।

योगी आदित्यनाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी आएंगे। योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम के बाद 19 फरवरी को सुबह कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी रैली बिलासपुर में भी आयोजित है। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे कोरबा में एक विशाल हिंदू सम्मेलन युवा महाकुंभ को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493