युवा महिला एमेच्योर गोल्फर अदिति पुरस्कृत

बेंगलुरू, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक गोल्फ संघ (केजीए) ने भारत की 17 वर्षीय एमेच्योर गोल्फर अदिति अशोक को उनकी हालिया उपलब्धियों के लिए ‘एक्सिलेंस इन गोल्फ इन 2105’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उनकी पिछले सप्ताह की उपलब्धियों में सिघा थाईलैंड एमेच्योर चैम्पियनशिप, 2015 ब्रिचिश लेडीज एमेच्योर स्ट्रोकप्ले चैम्पियनशिप और 2015 सेंट रूल ट्राफी शामिल है।

केजीए अध्यक्ष वेंकट सुब्रमण्यम ने रविवार को यहां आयोजित सातवें टोयोटा कर्नाटका गोल्फ महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में स्थानीय गोल्फ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अदिति ने कहा, “अपनी उपलब्धियों के लिए सम्मानित होने से काफी अच्छा लगता है। मैंने इस साल अपना सबसे अच्छा गोल्फ खेला है और मैं यह अपने माता-पिता, अपने स्कूल, मेरे घरेलू क्लब और बेंगलोर गोल्फ क्लब के समर्थन के बिना नहीं कर सकती थी। “

अदिति इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) में महिलाओं की मौजूदा एमेच्योर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष स्थान पर हैं। उन्होंने एशिया पेसेफिक जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493