टोक्यो, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने सोमवार को अपर हाउस कमेटी से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर वह वर्तमान सत्र में ही नया विधेयक लाने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।
एनएचके की एक रपट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कहा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है, तो सरकार को हर संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाया कानून शांति व जापान के लोगों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
अबे ने कहा कि विधेयक को जितनी जल्दी हो सके मंजूरी देना जरूरी है।
विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के तोशिमी किताजावा ने कहा कि हाल में किए गए विभिन्न सर्वेक्षणों के मुताबिक, जापान के 60 फीसदी लोग विधेयक के खिलाफ हैं, जबकि 30 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन किया है।
रक्षा मंत्री रह चुके किताजावा ने कहा कि वर्तमान सत्र में विधेयक को मंजूरी देने का 80 फीसदी लोगों ने विरोध किया है।
वहीं, अबे ने कहा कि विधेयक के लिए सबसे अच्छी चीज होगी लोगों की समझ व समर्थन को जीतना।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के परिणाम वही हैं, जो किताजावा ने कहा है, लेकिन पर्याप्त विचार-विमर्श के बाद वे सांसदों से विधेयक पर मंजूरी चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath