युवा मोर्चा पंचक्रांति का संवाहक बनेगा : नंदकुमार

भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पंचक्रांति का संवाहक बनेगा। वह बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पंचक्रांति अभियान और युवा स्वाभिमान कार्यशाला में बोल रहे थे।

चौहान ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। उन्होंने लोकतंत्र बहाल करने में सफलता पाई, किन्तु संपूर्ण क्रांति का जो सपना अधूरा रह गया था, उसे पंचक्रांति के माध्यम से पूर्ण करने का मिशन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हाथ में लिया है और भाजयुमो उसका संवाहक बनेगा।

उन्होंने आगे कहा, “किसी भी देश में सरकारों से सामाजिक परिवर्तन नहीं आता। इसके लिए हमें सामाजिक बोध विकसित करना पड़ता है और सामाजिक सरोकारों से अपने को जोड़ना पड़ता है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होकर सामाजिक सरोकार समझते हुए पंचक्रांति कार्यक्रम को सफल बनाएं।”

प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने कार्यशाला में कहा कि युवा सामाजिक सरोकार के रूप में पंचक्रांति कार्यक्रम को सफल बनाएं, इससे देश में वांछित और सुखद परिवर्तन आएगा। युवा मोर्चा देश में राष्ट्रीय परिवर्तन की धुरी बनेगा।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने कहा, “प्रदेश में स्वच्छता अभियान क्रांति, कौशल विकास, निर्माण, योग, कन्या शक्ति क्रांति के कार्यक्रम के लिए सभी 56 संगठनात्मक जिलों और मंडलों में क्रांतिदूत मनोनीत किए गए हैं।”

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि पंचक्रांति राष्ट्र के सामाजिक परिवर्तन की परम आवश्यकता है। आजादी के बाद इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हुआ। पंचक्रांति से मानव निर्माण की सकारात्मक पहल होगी और प्रत्येक व्यक्ति में अपने कर्तव्य के प्रति नया बोध पैदा होगा।

युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश युवा मोर्चा इकाई के संगठनात्मक कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश इकाई ने देश में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें भरोसा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए पंचक्रांति अभियान में भी मध्य प्रदेश प्रथम रहेगा।

कार्यशाला के दौरान पांचों क्रांतियों के प्रदेश, जिला क्रांतिदूतों की बैठकें हुई। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493