यूईएफए चैम्पियनशिप में स्पेनिश क्लबों को आसान ड्रॉ

एटलेटिको मेड्रिड जहां नीदरलैंड्स के क्लब पीएसवी ईंधोवेन के खिलाफ, वहीं रियल मेड्रिड भी इटली के क्लब एएस रोमा के खिलाफ मिले ड्रॉ से संतुष्ट होंगे।

हालांकि शीर्ष स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना को जरूर बारक्लेज प्रीमियर लीग में शीर्ष पर मौजूद आर्सेनल की कड़ी चुनौती झेलनी होगी।

रियल मेड्रिड के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निदेशक एमीलियो बुटरागुएना ने कहा, “हमें सावधानी से खेलना होगा। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम और खिलाड़ी अंतिम-16 में अच्छे फॉर्म के साथ जाएंगे।”

वहीं बार्सिलोना के खेल निदेशक रॉबटरे का कहना है कि वह इस बात से खुश हैं कि उन्हें अंतिम-16 दौर में फ्रांसीसी क्लब पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) का सामना नहीं करना होगा। हालांकि उन्होंने आर्सेनल को बेहतरीन खिलाड़ियों से सजी एक अच्छी टीम बताया है।”

उन्होंने कहा,”आर्सेनल के खिलाफ मैच चुनौतीपूर्ण होगा और हमें उनके खिलाफ सतर्क रहना होगा।”

एटलेटिको मेड्रिड के निदेशक क्लेमेंट विलावार्डे ने पीएसवी को मजबूत टीम बताते हुए कहा कि उनके पास यूरोप में खेलने का काफी अनुभव है।

उधर यूरोपा लीग के ड्रॉ में भी स्पेन के चार क्लबों को मिश्रित ड्रॉ मिला है। एथलेटिक क्लब बिलबाओ और विलारियल को ओलम्पियाको मार्सिलेस और नापोली से चुनौती मिलेगी, जबकि वालेंसिया और मौजूदा चैम्पियन सेविला को रैपिड वियना और नॉर्वे के कल्ब मोल्डे से भिड़ना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493