अमरिंदर, बादल ने एक-दूसरे को मिठाइयां, फूल भेजे

चंडीगढ़, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। धुर राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस के अमरिंदर सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को एक-दूसरे को मिठाइयां और फूल भेजे।

दोनों के बीच यह नरमी ऐसे समय में सामने आई है, जब दोनों की पार्टियां विपक्षी कांग्रेस और पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल कम्रश: भटिंडा और पटियाला में रैलियां कर रहे हैं।

अमरिंदर ने एक घनिष्ठ सहयोगी के जरिए बादल को मिठाइयां और अपने बगीचे के फूल भेजे।

बादल ने बदले में लोकसभा के कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर को पंजाब कांग्रेस प्रमुख चुने जाने पर बधाई दी और उन्हें फूल, फलों की एक टोकरी और मिठाइयों के पांच डिब्बे भेजे।

अमरिंदर मंगलवार को भटिंडा में एक सार्वजनिक रैली में औपचारिक तौर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालेंगे।

शिरोमणि अकाली दल अमरिंदर सिंह के गृह नगर पटियाला में सद्भावना रैली निकाल रहा है।

अकालियों द्वारा पटियाला रैली निकालने की घोषणा के बाद अमरिंदर ने कहा था कि उनके पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में बादल को मिठाइयां और फूल भेजे जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493