यूएई के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे समी

पर्थ, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद समी आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी में शनिवार को गाबा मैदान पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।

भारतीय टीम के मीडिया प्रबंधक आर. एन. बाबा ने बताया, “समी के बाएं घुटने में हल्की चोट है और इससे उबरने के लिए उन्हें एक इंजेक्शन भी दिया गया है। आगे के मैचों को देखते हुए उन्हें यूएई के साथ होने वाले मैच से बाहर रखने का फैसला लिया गया है।”

माना जा रहा है कि ऐसे में समी के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार या हरफनमौला खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी को मौका मिल सकता है। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल भी शामिल किए जा सकते हैं।

विश्व कप में अभी तक समी का प्रदर्शन अच्छा रहा है और दो मैचों में वह छह सफलता हासिल करने में कामयाब रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नौ ओवर में 35 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493