मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। दवा बनाने वाली प्रमुख कंपनी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन(यूएसएफडीए) से उसकी जेरेरिक एजेटिमाइब टेबलेट्स को मंजूरी मिल गई है।
सन फार्मा के अनुसार, “जेनेरिक एजेटिमाइब टेबलेट्स का उपयोग उच्चस्तर के कोलेस्टेरोल की मात्रा घटाने के लिए होता है। ये मर्क के जेटिया टेबलेट्स के समकक्ष हैं।”
कंपनी की ओर से बंबई स्टॉक एक्सचेंज दाखिल नियामकीय रपट में कहा गया है, “आईएमएस के अनुसार, एजेटिमाइब टेबलेट्स की अमेरिका में 12 महीनों के लिए अप्रैल, 2017 तक लगभग 2.7 अरब डॉलर की वार्षिक बिक्री हुई थी।”
dharmpath.com dharmpath