यूक्रेन : चुराई गईं 17 पेंटिग बरामद, कीमत 1.8 करोड़ डॉलर से अधिक

कीव, 12 मई (आईएएनएस)। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने 17 पेंटिंग बरामद की हैं, जिन्हें 2015 में एक इतालवी संग्रहालय से चुरा लिया गया था। इन पेंटिंग की कीमत 1.8 करोड़ डॉलर से अधिक है।

‘बीबीसी’ की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि उन्हें ये पेंटिंग मोल्दोवा की सीमा के करीब ओदेसा क्षेत्र (यूक्रेन) में प्लास्टिक बैग में छिपी मिलीं।

राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने कहा कि यह एक ‘बेहतरीन ऑपरेशन’ था, जो कला की तस्करी के खिलाफ यूक्रेन की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

ये पेंटिंग नवंबर 2015 में इटली के वेरोना नगर में स्थित कास्टेलवेकशियो संग्रहालय से चोरी हो गई थीं।

संग्रहालय के एक सुरक्षाकर्मी व कैशियर पर तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने काबू पा लिया था और वे पेंटिंग सहित कार से भाग निकले थे।

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में इटली और मोल्दोवा में अप्रैल में 13 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

पोरोशेंको ने कहा कि इटली के कला विशेषज्ञों को अब यूक्रेन आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे पेंटिंग की पहचान कर सकें। इसके बाद पेंटिंग उन्हें सौंपी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493