चेन्नई, 12 मई (आईएएनएस)। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू के यहां स्थित संयंत्र में 50,000वीं कार बनकर तैयार हुई है। कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी ने यह जानकारी दी।
चेन्नई के बीएमडब्ल्यू संयंत्र के कार्यकारी निदेशक जोचेन स्टालकाम्प ने एक बयान जारी कर कहा, “हम बेहद गर्व के साथ चेन्नई के बीएमडब्ल्यू संयंत्र में स्थानीय रूप से 50,000वीं कार के तैयार होने की घोषणा कर रहे हैं।”
बीएमडब्ल्यू के चेन्नई संयंत्र में 29 मार्च 2007 से कामकाज शुरू हुआ था।
बीएमडब्ल्यू के चेन्नई संयंत्र के दो एसेंबली लाइन पर 8 मॉडल की कारों का उत्पादन किया जाता है। इनमें बीएमडब्ल्यू 1 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रान तूरिस्मो, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स-1, बीएमडब्ल्यू एक्स-3 और बीएमडब्ल्यू एक्स-5 शामिल हैं।
इस संयंत्र से बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार 50,000वें कार के रूप में तैयार होकर निकली है।
इन मॉडल को ऑटो एक्सपो 2016 के दौरान लांच किया गया था।
अब तक बीएमडब्ल्यू समूह ने बीएमडब्ल्यू इंडिया में 4.9 अरब रुपये का निवेश किया है।
dharmpath.com dharmpath