यूक्रेन ने रूसी सेना की 400KM लंबी ईंधन पाइपलाइन तबाह की

कीव– यूक्रेन की खुफिया एजेंसी HUR ने शुक्रवार देर रात रूस की राजधानी मॉस्को के पास स्थित 400 किलोमीटर लंबी फ्यूल पाइपलाइन कोल्त्सेवॉय रिंग पर बड़ा हमला किया। यह पाइपलाइन रूस की सेना को पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन की सप्लाई करती थी। हमले के बाद पाइपलाइन पूरी तरह ठप हो गई है। इसकी वजह से रूसी सेना की ईंधन आपूर्ति रुक गई और मॉस्को की अर्थव्यवस्था को भी भारी झटका लगा है।

यूक्रेन की खूफिया एजेंसी HUR ने शनिवार को टेलीग्राम पर पोस्ट जारी कर बताया कि यह ऑपरेशन शुक्रवार रात को अंजाम दिया गया था। एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेनी फोर्सेज ने मॉस्को के दक्षिण-पूर्वी इलाके रामेन्स्की जिले के पास स्थित पाइपलाइन के उस हिस्से को निशाना बनाया जहां तीन मुख्य फ्यूल लाइनें मिलती हैं। हमले में तीनों लाइनें एक साथ तबाह हो गई। पाइपलाइन को ड्रोन-रोधी सिस्टम और हथियारबंद गार्डों से सुरक्षित किया गया था। लेकिन बावजूद इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के वे पूरी तरह नाकाम साबित हुए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493