पटना-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनावों में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन 243 में से 160 सीटें जीतेगा और दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा.
एनडीटीवी बिहार पावर प्ले कॉन्क्लेव में गृह मंत्री शाह ने वोटर्स के सपोर्ट पर भरोसा जताया. गृह मंत्री ने कहा कि बिहार देश के सबसे ज्यादा पॉलिटिकल रूप से जागरूक राज्यों में से एक है. पिछले दो दशकों में लोगों ने काफी तरक्की देखी है.
उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बदलने का श्रेय सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को दिया. उन्होंने कहा कि आज आप किसी भी युवा से पूछिए, वे आपको बताएंगे कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कितना ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है.
dharmpath.com dharmpath