यूक्रेन मामले में झूठ बोल रहा रूस : केरी

वाशिंगटन, 25 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा है कि रूस इस मामले में झूठ बोल रहा है कि उसने यूक्रेन में अपने सैनिक तैनात नहीं किए हैं।

केरी ने चेतावनी भी दी कि अमेरिका आने वाले दिनों में मॉस्को पर नए प्रतिबंध लागू करेगा।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, केरी ने सीनेट की विनियोग उपसमिति की बैठक में यूक्रेन में रूसी सैनिकों की मौजूदगी की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “रूस खुले तौर पर गलतबयानी कर रहा है, जो मैंने देखा है। मेरी नजर में शीतयुद्ध की पराकाष्ठा है। वे अपनी गलतबयानी पर डटे हुए हैं। उन्होंने मुझसे, दूसरों से और कई मौकों पर अपनी गतिविधियों के बारे में झूठ बोला है।”

केरी के अनुसार, रूस पश्चिमी देशों के खिलाफ नई रणनीति शुरू करने की कोशिश में है, जिसे अमेरिका गैरजरूरी और घातक समझता है और दूसरे देशों को भी इस बात से आगाह करना चाहता है।

केरी ने सीनेट की विदेश संबंध समिति की बैठक में कहा कि अमेरिकी सरकार यूक्रेन में होने वाली गतिविधियों के खुलासे के आधार पर रूस पर प्रतिबंध लगाएगी।

केरी ने कहा कि वाशिंगटन यह फैसला करेगा कि यूक्रेन सरकार को अलगाववादियों से लड़ने के लिए कीव के आग्रह पर हथियार मुहैया कराए या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493