यूक्रेन में बारूदी सुरंग विस्फोट, 4 मरे

कीव, 26 मार्च (आईएएनएस)। पूर्वी यूक्रेन में सरकारी जांच बिंदु से बचने के प्रयास में एक बस बारूदी सुरंग के ऊपर से गुजरने के कारण हुए विस्फोट से कम से कम चार लोग मारे गए और 19 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी सेना कमान ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता अनातोली स्तेलमाज ने कहा कि जब कीव नियंत्रित कस्बे अर्तिओमोवस्क के समीप सुरक्षा चौकी से बचने के क्रम में बुरी तरह घूम गई तब यह दुर्घटना हुई। बस रूस समर्थक पृथकतावादियों के कब्जे वाले शहर गोर्लोवाका मार्ग पर थी।

स्वघोषित पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ दोनेत्स्क की समाचार एजेंसी डीएएन के मुताबिक, बस चालक ने गोर्लोवका का रास्ता यूक्रेनी सेना द्वारा रोकने के बाद बाइपास से निकलने का फैसला लिया।

दोनेत्स्क स्थित यूक्रेनी गृह मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय के उपप्रमुख इल्या कीवा ने दुर्घटना के थोड़ी ही देर बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पृथकतावादी आतंकवादियों ने इलाके में मोर्टार फायरिंग कर हमला किया है और घायलों को स्थान से ले जाने के काम में बाधा डाली।

कीवा ने जानकारी दी है कि बस चालक बाल-बाल बच गया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व यूक्रेन में जारी संघर्ष में संलिप्त पक्षों के बीच 15 फरवरी से हालांकि संघर्ष विराम प्रभावी है, फिर भी दुश्मनी कम नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493