‘यूथ की आवाज’ समिट में जुटेंगे 30 युवा चेंजमेकर्स

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ‘यूथ की आवाज’ समिट में 30 से ज्यादा युवा चेंजमेकर्स एक मंच पर जुटेंगे और देश के लिए जरूरी मुद्दों पर मंथन करेंगे। दिल्ली में 1 और 2 सितंबर को होने जा रहे इस समिट में सामाजिक और राजनीतिक रूप से बेहद जरूरी मुद्दों पर चर्चा, बहस और पैनल डिसकशन किए जाएंगे।

क्राउडसोस्र्ड डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जातिगत भेदभाव, फेक न्यूज का तेजी से बढ़ता प्रसार, लिंगभेद, मैला ढोना, जापान के मियावाकी तरीके से शहरी इलाकों में जंगलों को बचाना, सड़क पर बिना किसी पहचान के रह रहे लाखों बच्चों का भविष्य, महिला पुलिस का पितृसत्ता से सामना जैसे कठिन मसलों पर परिचर्चा की जाएगी।

क्राउडसोस्र्ड डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक बयान में कहा कि वक्ताओं की सूची में युवा सांसद सचिन पायलट, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आरएलडी नेता जयंत चौधरी, दिल्ली महिला आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल, कश्मीर के क्रिकेटर इकरा रसूल, एक्टर कोंकणा सेन शर्मा, पुलिस अधिकारी विजयंता गोयल के साथ ही अन्य लोग शामिल हैं।

समिट के दौरान ट्विटर और यूथ की आवाज के पार्टनरशिप में 3 राजनीतिक डिबेट्स की एक सीरीज शुरू की जाएगी। मकसद है कि युवाओं और देश की नीति तय करने वाले नेताओं को करीब लाया जाए। जो तीन विषय तय किए गए हैं वो हैं- देश के संघीय ढांचे में केंद्र की भूमिका, लोकतंत्र के तीन स्तंभों की प्रासंगिकता और भारत में विरोध की राजनीति।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493