नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन पंजाब की मुक्केबाज मंदीप कौर ने यहां चल रहे राष्ट्रीय युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गुरुवार को मध्य प्रदेश की गजल मारिया मैथ्यू को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
ताइवान में 2015 में हुए महिला जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 52 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
मंदीप गुरुवार को राष्ट्रीय जूनियर चैम्पियनशिप में पूरे रौ में नजर आईं और अपनी प्रतिद्वंद्वी पर कहीं भारी रहीं। निर्णायकों ने उनकी सुपिरियारिटी को देखते हुए मुकाबला बीच में रोक दिया और मंदीप को विजेता घोषित किया।
महिलाओं की लाइटवेट कैटेगरी (60 किलोग्राम) में केरल की आर. के. सिन्शा ने उत्तर प्रदेश की नाहिद अंसारी को 5-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
माहाराष्ट्र की आर. के. पूनम, मणिपुर की जिलोतमा चानू और हरियाणा की जॉनी भी इस कैटेगरी से अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं। तीनों ने दमदार प्रदर्शन किया और उनके मैच बीच में रोकने पड़े।
महिलाओं की लाइट वेल्टरवेट (64 किलोग्राम) कैटेगरी में राजस्थान की ललिता, महाराष्ट्र की वेनेसा अर. आरेज, गोवा की वैश्णवी प्रभु और मध्य प्रदेश की नैंसी के मुकाबले भी रेफरी ने बीच में रोककर उन्हें विजेता घोषित किया।
महिलाओं की लाइट फ्लाइवेट (48 किलोग्राम) कैटेगरी में मध्य प्रदेश की अंजली शर्मा और आंध्र प्रदेश की जी. ज्योति ने क्रमश: अरुणाचल प्रदेश की मुनि लेया और मणिपुर की एच. मोनिका देवी को 5-0 के समान स्कोर से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पंजाब की बबिता रानी ने निकित लोहार को 3-2 से तथा उत्तर प्रदेश की प्रगति ने चंडीगढ़ की शीतल को पटखनी दे अगले में कदम रखा।
महिलाओं की फ्लाइवेट (51 किलोग्राम) कैटेगरी में मप्र की मणि सिंह गौर, पंजाब की कमलजीत कौर और आंध्र प्रदेश की जी. राम्या ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: राजस्थान की निधि ढाका, उप्र की अनु सिंह और उत्तराखंड की अमिता सोलियाल को हराया।
असम की जॉय कुमारी लामा और तेलंगाना की पी. प्रोवालिका का मैच भी रेफरी ने बीच में रोक दिया और तकनीकी सुपिरियारिटी के आधार पर जॉय कुमारी को विजेता घोषित किया।
महिलाओं के बैंटमवेट (54 किलोग्राम) भारवर्ग में तमिलनाडु की एम. दिव्या ने महाराष्ट्र की श्वेता एस. पवार को 5-0 से पटखनी दी, वहीं मप्र की दीपा कुमारी ने पंजाब की हरप्रीत कौर को 3-2 से हराया।
महिलाओं की वेल्टर वेट (64-69 किलोग्राम) भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की आस्था पाहवा ने जम्मू एवं कश्मीर की दीक्षा को 4-1 से हराया।
दिल्ली की मुस्कान वर्मा, पंजाब की अर्नप्रीत कौर और आंध्र प्रदेश की ए. के. श्रीदिव्या ने भी इस कैटेगरी से अगले दौर में कदम रखा।
महिलाओं के मिडिलवेट (75 किलोग्राम) भारवर्ग में हरियाणा की सपना ने आंध्र प्रदेश की श्री चंदन को 5-0 से धूल चटा दी, जबकि तमिलनाडु की ए. अरुं धती ने राजस्थान की निष्ठा मित्तल को 3-2 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मप्र की श्रुति यादव ने तेलंगाना की जी. निहारिका को हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath