मैनचैस्टर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच लुइस वान गाल ने रविवार को कहा कि उनकी टीम में चैम्पियंस लीग जीतने का दमखम नहीं है।
युनाइटेड इस समय ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर है और अब तक अंतिम-16 में भी जगह सुनिश्चित नहीं कर पाई है।
वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम लीग जीतने में सक्षम हैं। हो सकता है अगले साल जब हम खुद को और मजबूत कर लें तब हम लीग जीत सकें।”
युनाइटेड का मुकाबला मंगलवार को जर्मनी में वोल्फ्सवर्ग से होना है और उन्हें पता है कि इस मैच में हार या ड्रॉ उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर देगी।
लेकिन वान गाल को मंगलवार को होने वाले मैच में जीत का भरोसा है। उन्होंने कहा, “हम मंगलवार को होने वाला मैच जीत सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath