‘हेरा फेरी’ के डबस्मैश वीडियो में रणवीर, सोनाक्षी साथ-साथ

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने एक डबस्मैश वीडियो बनाया है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

रणवीर और सोनाक्षी ने इस डबस्मैश वीडियो में 2000 में आई हास्य फिल्म ‘हेरा फेरी’ के संवाद का इस्तेमाल किया है।

इससे पहले दोनों को रोमांटिक फिल्म ‘लूटेरा’ में साथ देखा गया था।

सोनाक्षी और रणवीर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हेरा फेरी’ में अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच फिल्माए गए एक दृश्य का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

सोनाक्षी ने रविवार को ट्विटर पर छह सेकेंड का यह वीडियो साझा किया, जिसमें रणवीर अक्षय की संवाद की नकल कर रहे हैं, जबकि ‘राउडी राठौर’ की अभिनेत्री परेश रावल की भूमिका में हैं।

सोनाक्षी ने वीडियो के साथ लिखा, “ये बाजीराव का स्टाइल है ‘लूटेरा’ बाबा एंड बेबी, जरा हटके।”

रणवीर की अगली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ रीलिज के लिए तैयार है, वहीं सोनाक्षी की अगली आने वाली फिल्में हैं ‘अकीरा’ और ‘फोर्स 2’।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493