यूनिक के निदेशक राज्यपाल टंडन से मिले (फोटो सहित)

राज्यपाल टंडन ने कहा, “पूरी दुनिया में शांति स्थापित होने से ही समृद्धि होगी और इसी से मानव जाति की बेहतरी के रास्ते खुलेंगे। युद्ध की विभीषिका से हम सभी अवगत हैं और हम सबको मिलजुलकर पूरे विश्व में शांति के लिए प्रयास करने चाहिए।”

वहीं, सेगार ने बताया कि उनकी संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ की सभी एजेंसियों के बीच समन्वय का काम करती है। इसके अलावा पर्यावरण, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन जैसे अनेक विषयों पर विचार-विमर्श के लिए समय-समय पर संगोष्ठियां आयोजित की जाती हैं। यूनिक विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों से अंर्तसवाद भी करती है। यूनिक के कार्यालय भारत सहित कई देशों में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493