यूनिटेक के गैर-विवादित संपत्ति की होगी नीलामी : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यूनिटेक के घर खरीदारों के पैसे को वापस लौटाने के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय चंद्रा की निजी संपत्ति समेत कंपनी के गैर विवादित संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।

प्रधान न्यायधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा, “हम नीलामी करेंगे..हम नीलामी के साथ आगे बढ़ेंगे।”

पीठ ने कहा कि यूनिटेक ने गैर विवादित संपत्तियों की सूची सौंपी है जो कि अधूरी है।

सर्वोच्च न्यायालय ने 5 मार्च को यूनिटेक को अपने सभी गैर विवादित संपत्तियों को ब्योरा देने का निर्देश दिया था।

शीर्ष अदालत ने यूनिटेक की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार को अधूरी सूची को शपथ पत्र के साथ सौंपने के आदेश दिए।

कुमार ने अदालत के समक्ष चंद्रा की जमानत के लिए सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को जमानत दिए जाने का हवाला दिया।

प्रधान न्यायाधीश मिश्रा ने सहारे के मामले में अप्रत्यक्ष रूप से कहा, “निवशकों की पहचान की जानी बाकी है, लेकिन ये लोग वास्तवित घर खरीदार हैं। वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।”

शीर्ष अदालत ने इससे जुड़े मामले में चेन्नई के जेएम फाइनेंस सर्विस लिमिटेड पर 25 लाख का जुर्माना लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493