लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। लॉस एंजेलिस की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के एक परिसर में बुधवार सुबह गोलीबारी की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई।
यूसीएलए के अधिकारियों ने बताया कि परिसर में एक शूटर के मौजूद होने की आशंका है। पुलिस बोल्टर हॉल में इस शूटर की तलाश कर रही है, जो सैमुअली स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंस का हिस्सा है। परिसर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, बोलटर हॉल में गोलीबारी की सूचना सुबह 10 बजे मिली। इसके बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर को पुलिस ने बंद कर दिया और छात्रों से सुरक्षित स्थानों पर छुपने का आदेश दिया।
घटनास्थल पर पुलिस, अग्निशमन विभाग और चिकिस्ता दल बड़ी संख्या में मौजूद है।
पुलिस के मुताबिक, लॉस एंजिल्स के पुलिस विभाग ने गोलीबारी की सूचना के बाद अलर्ट जारी कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath