लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में आंशिक बदली का असर दिखाई देगा। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 24.1 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath