यूनुस ने सचिन, ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा

टेस्ट मैचों की चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड यूनुस खान के नाम हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ यूनुस ने टेस्ट मैच की चौथी पारी में अपना पांचवां शतक जमाया।

इस सूची में भारत के सुनील गावस्कर, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ चार-चार शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इस सूची इंग्लैंड के ज्योफ बॉयकॉट, ग्राहम गूच, हर्बट स्टक्लिफ, ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन, वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनीज, श्रीलंका के महेला जयवर्धने और भारत के सचिन तेंदुलकर तीन-तीन शतकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

अपनी इस पारी के दौरान ही यूनुस खान ने टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसवां शतक पूरा किया, यानी वे डॉन ब्रैडमैन के शतकों के रिकॉर्ड से भी आगे निकल आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493