Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात को हुई बारिश के बाद आज साफ है. आकाश में हल्के बादल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश तथा गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, आज से शनिवार तक देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
dharmpath.com dharmpath