नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। लचीले पैकेजिंग सामग्री व समाधान के क्षेत्र की कंपनी, यूफ्लेक्स लिमिटेड का समेकित सालाना मुनाफा वित्त वर्ष 2017-18 की पहली दो तिमाही में 6.12 फीसदी की दर से बढ़ा है। यह जानकारी कंपनी की ओर से जारी एक बयान से मिली है।
कंपनी के विवरण के मुताबिक 30 सितंबर, 2017 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 187.3 करोड़ रुपये था, जबकि समतुल्य अवधि के दौरान पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 176.5 करोड़ रुपये था।
यूफ्लेक्स लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अशोक चतुर्वेदी ने कहा, ” हम प्रगतिशील इंजीनियरिंग में विश्वास करते हैं और अपने ही उत्पादों को नये व उनके उन्नत संस्करणों से बदलने में संकोच कभी नहीं करते हैं। हमारी टीम अपने ग्राहकों के लिए बेहतर उत्पाद मुहैया करवाने के लिए विकास को जारी रखती है। “
उनका कहना है कि अगले पांच साल में पैकेजिंग के क्षेत्र में दुनिया की पांच बड़ी कंपनियों में स्थान बनाना यूफ्लेक्स का लक्ष्य है।
dharmpath.com dharmpath