मप्र के 150 गांवों में गांधी सेवा केंद्र बनेंगे

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। गांधीवादी जनसंगठन और रचनात्मक आंदोलन के लिए समर्पित ‘सवरेदय मंडल’ मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी समारोह पूरे प्रदेश में मनाएगा, इसके तहत कई गांव में कार्यक्रम होंगे।

मंडल के अध्यक्ष संतोष द्विवेदी एक विज्ञप्ति जारी कर रविवार को बताया कि सवरेदय मंडल के राज्यस्तरीय सम्मेलन में राज्यव्यापी कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई, जिसके मुताबिक, 150 गांवों में गांधी सेवा केंद्र की स्थापना, 150 नौजवानों को गांधी विचार का प्रशिक्षण और गांधी विचारों के प्रवाह के लिए राज्यस्तरीय संवाद यात्रा निकाली जाएगी। सम्मेलन के दौरान सवरेदय मंडल की कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया।

मंडल के मार्गदर्शक और सरंक्षक मंडल में डॉ़ एस़ एऩ सुब्बाराव, डा़ॅ पी.वी. राजगोपाल, कश्मीर सिंह उप्पल, सीता प्रसाद श्रीवास्तव, संजय सिंह, रुक्मिणी बहन, दुर्गाप्रसाद आर्य, रनसिंह परमार, राकेश दीवान और दयाराम नामदेव को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संतोष द्विवेदी ने कहा कि सवरेदय मंडल पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर वंचितों के सामाजिक न्याय के मुद्दे पर कार्य करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493