थेसालोनिकी (ग्रीस), 21 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी ने यूरोपा लीग फुटबाल चैम्पियनशिप के अपने पहले मुकाबले गुरुवार देर रात यहां ग्रीस के क्लब पीएओके सालोनिका को 1-0 से शिकस्त दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टौम्बास स्टेडियम में ख्ेाले गए ग्रुप-एल के इस मुकाबले में चेल्सी ने दमदार खेल दिखाया लेकिन वही केवल एक ही गोल कर पाए।
ग्रीस के शीर्ष फुटबाल लीग में पिछले सीजन दूसरे पायदान पर रहने वाली पीएओके के खिलाफ चेल्सी ने दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही आक्रामक खेल दिखाया। सातवें मिनट में ब्राजील के स्टार फारवर्ड विलियन ने गोल करके मेहमान टीम को बढ़त दिला दी।
इसके बाद भी चेल्सी ने बेहतरीन खेल दिखाया और कुल 68 प्रतिशत बॉल पोजेशन रखते हुए विपक्षी टीम के गोल पर कुला 22 शॉट लगाए।
स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा इस मैच में भी अपनी खराब फॉर्म से जूझते नजर आए और गेंद को एक बार भी गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाए।
dharmpath.com dharmpath