तंजानिया में नौका पलटी, 79 की मौत (लीड-2)

दोदोमा, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। तंजानिया की विक्टोरिया झील में सैंकड़ों यात्रियों से भरी एक नौका के पलट जाने से 79 लोगों की मौत हो गई है।

यह दुर्घटना गुरुवार को विक्टोरिया झील में दो द्वीपों उकोरा और बुगोलोरा के बीच एमवी न्येरेरे नौका के पलटने से हुई।

‘बीबीसी’ के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना के दौरान नदी में गिरे लोगों की संख्या 200 हो सकती है। बचाव अभियान रात भर रुके रहने के बाद शुक्रवार सुबह फिर शुरू हो गया है।

स्थानीय मीडिया रपटों के अनुसार, नौका की क्षमता 100 लोगों की थी, लेकिन इस पर 400 से अधिक यात्री बिठाए गए थे।

करीब 100 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 37 की हालत गंभीर है।

क्षेत्रीय आयुक्त एडम मालिमा ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव प्रयासों में आपात दलों की मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493