कश्मीर : सोशल मीडिया पर 3 पुलिसकर्मियों ने इस्तीफे की घोषणा की

श्रीनगर, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों द्वारा अपने तीन सहयोगियों का अपहरण और हत्या कर दिए जाने से गुस्साए तीन पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की।

इस्तीफा देने वाले तीनों पुलिसकर्मियों में एक कांस्टेबल और दो विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल हैं।

आतंकवादी लगातार पुलिसकर्मियों को, खासकर विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को नौकरी छोड़ने के लिए कहते रहे हैं और ऐसा न करने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते रहे हैं।

एक हालिया बयान में हिजबुल मुजाहिदीन ने तमाम एसपीओ से इस्तीफा देने और सबूत के तौर पर इस्तीफे की प्रति घर पर रखने के लिए कहा था।

जम्मू एवं कश्मंीर के 22 जिलों में 36,000 एसपीओ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493